राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में किया पूजन

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि के लिए की कामना।
श्री शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल शर्मा ने पंरपरा अनुसार करवाया पूजन।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 16 नवंबर : राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष ने कुरुक्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की है। अहम पहलू यह है कि मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने परम्परा अनुसार राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष से पूजा अर्चना करवाई।
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष रविवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा- अर्चना में रीति रिवाजों के अनुसार घोड़े अर्पित किए और शक्तिपीठ पर माथा टेका। इस अवसर पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष को मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम शाश्वत सांगवान, अंतर्राष्टï्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता महोत्सव में सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने लगाया ध्यान कक्ष स्टॉल

Mon Nov 17 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सतयुग दर्शन ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा ध्यान कक्ष स्टॉल लगाया गया है। ध्यान कक्ष का रविवार को शुभारंभ किया गया जोकि 5 दिसंबर तक चलेगा। ब्रह्मसरोवर परिसर के स्टॉल नंबर 606 पर मौजूद ट्रस्ट के सदस्य एचसी मुंजाल ने बताया कि इस ध्यान […]

You May Like

advertisement