महासमुंद, 02 अप्रैल 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को सरायपाली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9ः00 बजे राजभवन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12ः00 बजे सर्किट हाउस सरायपाली में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात राज्यपाल श्री डेका सर्किट हाउस सरायपाली से दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस सम्बलपुर ओड़िशा के लिए प्रस्थान करेंगे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में हुआ सुधार – श्रीमती ललिता दास महासमुंद 2 अप्रैल 2026/ जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता से जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लांती के ग्रामीणजन बहुत खुश हैं। इस उपलब्धता के लिए ग्रामीणजन केंद्र और […]