सभी ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त को ग्राम सभा का होगा आयोजन

महासमुंद 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में 20 अगस्त 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित एजेंडे के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
ग्राम सभा में पंचायत के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा, स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पंचायत संपत्तियों का पंजीयन, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, खाद्यान्न वितरण, मुक्तिधाम की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। सड़कों पर आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, जागरूकता एवं पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने के संबंध में भी संकल्प लिया जाएगा।
इसके अलावा पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, टीबी मुक्त पंचायत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, तालाब एवं बाजारों के प्रबंधन तथा पेसा नियमों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में विकसित भारत जी राम जी से संबंधित एजेंडे को भी शामिल कर आवश्यक चर्चा एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा, सीएमओ को नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश’’फिसलनयुक्त पाथवे-सीढ़ियों की सफाई, खराब ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत के दिए निर्देश’

Wed Aug 19 , 2026
कोरिया 19 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तरुण एक्का को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पार्क में […]

You May Like

Breaking News

advertisement