प्रांतीय संघ के आहवान पर चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम एवं प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य 19 जुलाई 2024 से 25 जुलाई 2024 तक है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बरेली के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने एवं संघ के अनुरोध पर उपनिदेशक पंचायत महोदय बरेली मंडल बरेली महेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने पंचायत घर भरतौल पर पौधारोपण का शुभारंभ कराया गया । तथा इसी तर्ज पर जनपद के राजस्व ग्रामों में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने तैनाती राजस्व ग्रामों में पंचायत घर, आर आर सी सेंटर, सामुदायिक शौचालय एवं स्कूलों पर भी एक- एक पौधा लगाकर 1100 पौधों का लक्ष्य पूरा किया। 25 जुलाई को पौधारोपण अभियान का दूसरा चरण चलाकर संघ पूरे प्रदेश में एक लाख एवं जनपद में दो हजार का लक्ष्य पूरा करेगा।
पौधारोपण के सहयोग में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रीत राम सिंह, संघ जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल,जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली, ब्लाक अध्यक्ष श्री नन्हे लाल वाल्मीकि, मो0 अकील, सतीश वाल्मीकि, कमल किशोर कश्यप, भगवान दास कश्यप, निहाल सिंह, फरीद अख्तर, देवकीनंदन आदि उपस्थित थे।