अतरौलिया आज़मगढ़: श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि क्षेत्र के आमेंपुर ,बांसगांव में जन कल्याण तथा लोक कल्याण हेतु श्री राम कथा का आयोजन किया गया ,जिसके आयोजन कर्ता विनोद वर्मा रहे। इस रामकथा के आयोजन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो आमेपुर काली जी के मंदिर से विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुँच कर समाप्त हुई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं तथा लड़कियों ने हिस्सा लिया। तत्पश्चात संगीतमयी श्री राम कथा का आयोजन किया गया। गोविंद भूमि अयोध्या से पधारे कथावाचक व्यास रणविजय नाथ योगी द्वारा दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संगीतमयी रामकथा का वर्णन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के लोग पहुंचकर इस राम कथा का आनंद उठाते हुए अपने जीवन को कृतार्थ बनाते है। कथावाचक द्वारा राम जन्म से लेकर रावण वध तक का वर्णन किया जाना है जिसमें दूर दूर से लोग पहुंच कर इस राम कथा का आनंद उठा रहे। राम कथा के अंत में भगवान श्री राम की आरती के साथ ही पुण्य रूपी प्रसाद वितरण किया जाता है। इस मौके अरुण कुमार सोनू ,अग्रवाल वर्मा, विवेक वर्मा ,चंदन मिश्रा ,विपिन वर्मा ,कुंज बिहारी वर्मा ,संदीप वर्मा सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੂੰ ਹਰਿਆ ਭਰਿਆ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗਰੈਂਡ ਹੋਟਲ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ</em>

Sun Apr 3 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 03 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੂੰ ਹਰਿਆ ਭਰਿਆ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਇਕ ਬੈਠਕ ਗਰੈਂਡ ਹੋਟਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪੱਖੋਂ ਪੰਜਾਬ ਇਸ ਵੇਲੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੇ ਦੌਰ ਤੋਂ ਗੁਜ਼ਰ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਇਕ ਪਾਸੇ ਪਾਣੀ ਖਤਮ ਅਤੇ ਜ਼ਹਿਰੀਲਾ […]

You May Like

advertisement