सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक में देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ सरस्वती विद्या मंदिर मिलक से पटेल पार्क तक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी रामपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने फीता काटकर किया।नगर मंडल मिलक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ममता अत्री, नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, मुन्नी देवी गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष पति कुँवर नरेन्द्र गंगवार, नन्हे राम पांडे, सरदार देवेंद्र सिंह, आशीष गंगवार, संजीव गंगवार, राजीव गंगवार, मोर सिंह पटेल, जिला मंत्री हेमा रानी, ग्राम प्रधान हरनाम गंगवार, नन्हे बाबू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा रामपुर के जिला मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहा है। आज का यह आयोजन हम सबको एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प दिलाता है।कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया और भारत माता की जय के नारे गूंज उठे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकता से सशक्त

Wed Nov 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीबीगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने की।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं —हरविंदर कौर (जेंडर स्पेशलिस्ट), शरीन (महिला कल्याण विभाग), एस.आई. मधुरानी, आरक्षी […]

You May Like

advertisement