मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया संयोजक मुकेश वशिष्ठ के स्वागत के लिए भव्य आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा में युवाओं को जोड़ने के लिए यूथ फॉर न्यू हरियाणा के नाम से संस्था बनाई, मुख्यमंत्री की सीधी बातचीत।

कुरुक्षेत्र, 29 सितम्बर : यूथ फॉर न्यू हरियाणा के तत्वावधान में सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र के सभागार में हरियाणा मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया संयोजक मुकेश वशिष्ठ के स्वागत के लिए भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ फॉर न्यू हरियाणा के चेयरमैन रमेश शास्त्री, जिला संयोजक राजेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डा. ऋषि पाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक पवन आश्री, पुष्पेंद्र शास्त्री प्रदेश प्रमुख साहित्य संस्कृत भारती, डा. तरसेम कौशिक उपाध्यक्ष हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, ब्लॉक समिति थानेसर के पूर्व अध्यक्ष देवी दयाल शर्मा, राष्ट्रीय कवि संगम के जिला महामंत्री डा. केवल कृष्ण, चंद्रभान शर्मा, ऋषि राम, सुरेश शर्मा, अतुल शास्त्री, डा. राजकमल, आचार्य राजेश शर्मा आदि ने पुष्प गुच्छ और पुष्पमाला से मुकेश वशिष्ठ का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डा. ऋषिपाल, पवन आश्री, रमेश शास्त्री, अतुल शर्मा एवं डा. केवल कृष्ण ने मुकेश वशिष्ठ को नए दायित्व के लिए बधाई दी और कहा कि मुकेश वशिष्ठ बहुत मेहनती और कर्मठ व्यक्ति हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। अनेक वर्षों से मीडिया से जुड़े रहने के कारण और लोगों से सीधा संपर्क होने के कारण मुख्यमंत्री ने उन्हें इस पद का दायित्व दिया है। इस अवसर पर मुकेश वशिष्ठ ने कहा है कि मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मीडिया से जुड़े हुए सभी कर्मियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब मीडिया कर्मियों को सरकार के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि सरकार ने मुझे उनके पास जाने और सीधे संपर्क करने की हिदायत दी है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं को जोड़ने के लिए यूथ फॉर न्यू हरियाणा के नाम से संस्था बनाई गई है। जिनसे मुख्यमंत्री महोदय सीधे बातचीत करेंगे। उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर टिक्का सिंह, राजेश सैनी, बंसीलाल, मेवा सिंह, डा. केवल कृष्ण, डा. तरसेम कौशिक, चंद्रभान शर्मा, अतुल शा आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया संयोजक मुकेश वशिष्ठ का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से ठुकराए वृद्धों के स्वर्गवास के उपरांत भी परिजन नहीं पहुंचते

Thu Sep 30 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रेरणा वृद्धाश्रम में वृद्धों की मृत्यु पर भारतीय परंपराओं के अनुसार विधि विधान से किया जाता है अंतिम संस्कार।दिवंगत आत्मा के लिए शांति पाठ भी वृद्धाश्रम संचालकों द्वारा किया जाता है। कुरुक्षेत्र, 29 सितम्बर : वृद्धाश्रम तो हमारे देश में बहुत चल रहे […]

You May Like

advertisement