अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट, श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार तथा श्री अग्रसेन पुस्तकालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

जहां समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल मौजूद रहीं। अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नई कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में केवल नई टीम ही नहीं, बल्कि समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बेहद ऊर्जावान टीम है, इस टीम के सेवा कार्यों से समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और अग्रसेन की सेना उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अजमेर का बढ़ा मान, जिलाध्यक्ष शफीक पठान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

Wed Jun 3 , 2026
VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अजमेर का बढ़ा मान, जिलाध्यक्ष शफीक पठान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारीअजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement