दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पाँच दिवसीय भगवान शिव कथा अमृत का भव्य शुभारंभ

(पंजाब) फिरोजपुर 01 अप्रैल 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राधा कृष्ण मन्दिर,सैनिक चौक, भुंतर में आयोजित भगवान शिव कथा के प्रथम दिवस दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री श्वेता भारती जी ने कथा का रसपान करवाते हुए कहा की भगवान शिव का नाम उनकी वेशभूषा  और उनका आचरण हमे समाज के किसी ना किसी पक्ष से संबंधित ज्ञान प्रदान करता है।

    भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय घोर हलाहल विष का पान करने की लीला यह संदेश देती है की हमारे अंतःकरण में ज्ञान की मथनी के माध्यम से मंथन कर विषय विकारो को बाहर कर परमात्मा के अमृत को प्राप्त करना है। आज प्रत्येक मनुष्य अपने विकारो की अग्नि में जलकर अशांत है। शांति की प्राप्ति हेतु प्रत्येक मानव को घट में अमृत को प्राप्त करना होगा। हमारे शास्त्र ग्रंथों के अनुसार मानव शरीर पाँच तत्वों से निर्मित है और मस्तक रूपी भाग आकाश तत्व से निर्मित है जिसे गगन मंडल कहा जाता है,गगन मंडल अमृत का कुआ तहां ब्रह्म का वासा, जिस प्रकार से हम भगवान शिव के मस्तक पर गंगा जी को सुशोभित देखते है गंगा जी के जल को अमृत कहकर संबोधित किया जाता है।यह हमारे मस्तक रूपी गगन मंडल में जो अमृत का कुंड है उसे प्राप्त करने का संदेश देती हैं।यदि हम उस अमृत की धार को प्राप्त करना चाहते है हो हमे एक गुरु की कृपा से अंतर के जगत में उतरकर अमृत पान की युक्ति को जानना होगा।

  जानकारी देते हुए साध्वी गुरुगीता भारती जी ने बताया कि कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रबन्ध भी किया गया है।

कथा के दौरान मधुर भजनों का गायन किया गया और प्रभु की पावन मंगलमय आरती के साथ कथा का समापन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर व पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : नरेश कुमार

Thu Apr 2 , 2026
3 कंपनियों की 27 गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध।सभी गैस एजेंसियों द्वारा जिले में की गई कुल 9528 रिफिल। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अप्रैल : जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह […]

You May Like

Breaking News

advertisement