कला कीर्ति भवन में तीन दिवसीय पारम्परिक सांझी कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

सांझी कार्यशाला का हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने किया उदघाटन।
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की पहल पर महिलाएं सीख रहीं पारम्परिक लोक कला सांझी के गुर।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 जून : हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोक कलाओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा कला कीर्ति भवन, कुरुक्षेत्र में दिनांक 5 जून से 7 जून तक तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने किया। कार्यशाला शुभारम्भ पर कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक और विख्यात लोक कलाकार मीनाक्षी ने मुख्य अतिथि महेश जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यशाला की रूपरेखा से अवगत कराया। प्रतिभागियों को सम्बोंधित करते हुए महेश जोशी ने लोक कलाओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सांझी हरियाणा की मिट्टी से जुड़ी एक बेहद अनूठी और पावन कला है, जो हमारी ग्रामीण संस्कृति और लोक चेतना को दर्शाती है। आधुनिकता के दौर में इस तरह की पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक के.एम. पाण्डुरंग के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी कलाएं जीवित रहेंगी, बल्कि महिलाओं में हुनर और आत्मनिर्भरता का विकास भी होगा। वहीं कार्यशाला प्रशिक्षक मीनाक्षी ने बताया कि सांझी कला केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था और त्योहारों से जुड़ा एक जीवंत माध्यम है, जिसे सहेजना हम सभी का दायित्व है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में कुरुक्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों की लगभग 15 छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। कार्यशाला के दौरान इन प्रतिभागियों को हरियाणा की पारंपरिक लोक कला सांझी बनाने के बारीक गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी की तैयारी, आकृतियों को उकेरना, पारंपरिक रंगों का चयन और सांझी के गीतों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में महिलाएं रविवार को कार्यशाला के समापन पर अपनी रचनात्मकता को दीवारों पर उतारेंगी। उद्घाटन अवसर पर कार्यशाला सहायक मुस्कान, कला परिषद के कार्यालय प्रभारी धर्मपाल, ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज, विकास शर्मा, सुरेखा मखीजा, वेदिता, सोनिया शर्मा, जयवंती भारद्वाज, सुदेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की लगातार अनुपस्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान : सांसद धर्मेंद्र यादव

Sat Jun 6 , 2026
आजमगढ़। आजमगढ़ में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण निरस्त कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले वर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement