वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जात पात को त्याग कर राष्ट्रवाद का लिया गया प्रण।
कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त : हर वर्ष की भांति जग ज्योति दरबार में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी के साथ जात पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का प्रण लिया। भारतीय संस्कृति, संस्कारों व सनातन परम्पराओं के जीवन में निर्वहन की बात कही। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी ने सभी को पॉलिथीन त्याग कर निरंतर पौधारोपण करने की भी बात कही। इसी मौके पर दरबार में राष्ट्रहित व सर्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह, निशान, सुरेंद्र, अजय, विजय व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।