जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी व स्वामी हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में निकली भव्य कलश यात्रा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

10 दिन तक होगा मां त्रिपुरा सुंदरी का महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : जग ज्योति दरबार व जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में तथा त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्र कल्याण के लिए एवं सनातन प्रचार के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह भव्य यात्रा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से गांव लुखी में पहुंची जिस में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भव्य यात्रा में मुख्य रूप से मणिकुट पर्वत से त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज के मार्गदर्शन में निकली। हरिओम महाराज 10 मार्च से 18 मार्च तक लुखी में मां त्रिपुरा सुंदरी का महायज्ञ करेंगे। सनातन धर्म प्रचारक एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस तरह के महान संत का धर्म भूमि पर आना और आगामी 10 दिन यज्ञ करना सभी कुरुक्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्यशाली अवसर है। देश भर में लगभग हर प्रदेश में मानव कल्याण हेतु यज्ञ कर चुके स्वामी हरिओम महाराज ने महंत राजेंद्र पुरी को अपना प्रिय शिष्य बताया और आश्वासन दिया की सनातन के प्रचार में कुरुक्षेत्र ही नहीं जब भी कहीं उन्हें जहां बुलाया जाएगा वो राष्ट्र कल्याण हेतु जरूर पहुंचेंगे। महंत पुरी ने सभी कुरुक्षेत्र वासियों को हवन में पहुंच कर पुण्य के भागी बनने का निमंत्रण दिया और भव्य कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्वामी सतपाल महाराज बंगाली बाबा, आचार्य शुभम, गौरव, धीरज, कुलदीप, गोपी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए राहुल राणा और उनकी टीम को भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए साधुवाद व आशीर्वाद दिया।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं संत महापुरुष।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा में नारी सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं सुर संध्या का आयोजन आज

Sat Mar 9 , 2024
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में 10 मार्च को उड़ान के नाम से नारी सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं सुर संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फीनिक्स क्लब […]

You May Like

Breaking News

advertisement