जय सियाराम ग्रुप द्वारा ‘हम हैं सुपरस्टार’ व ‘अवध प्रीमियर लीग’ का भव्य शुभारंभ

जय सियाराम ग्रुप द्वारा ‘हम हैं सुपरस्टार’ व ‘अवध प्रीमियर लीग’ का भव्य शुभारंभ
​अयोध्या (पंकज पाठक) | 26 जुलाई 2026
​जय सियाराम ग्रुप ऑफ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रविवार को एक निजी होटल में “हम हैं सुपरस्टार (टैलेंट हंट)” और “JSR अवध प्रीमियर लीग” का भव्य आयोजन और शुभारंभ संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि दिग्विजय प्रताप सिंह व तुषार तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान JSR वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा मिश्रा, मैनेजर डॉ. अरविंद मिश्रा, डायरेक्टर दीपक तिवारी, CEO राम आशीष यादव और अयोध्या क्रिकेट अकादमी के सचिव रजनीकांत उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
​संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा मिश्रा और पदाधिकारियों ने बताया कि JSR “हम हैं सुपरस्टार” और “JSR अवध प्रीमियर लीग” का मुख्य उद्देश्य अयोध्या, पूर्वांचल तथा प्रदेश के अन्य जिलों के उभरते सितारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस पहल के जरिए युवाओं को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने खेलों व कला का प्रतिनिधित्व कर सकें।
​इस अवसर पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, अनिल यादव, अखंड यादव, मुकेश मिश्रा, राहुल, एडवोकेट शैलेंद्र द्विवेदी, तक्षशिला कोचिंग के डायरेक्टर संतोष मिश्रा, सोनू मिश्रा, अर्जुन यादव, प्रदीप एवं आशुतोष उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभमुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

Mon Jul 27 , 2026
कोंडागांव, 27 जुलाई 2026/ राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंच रही है। कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम खुटपदर निवासी मेहतरीन नेताम और उनके पति मुकेश कुमार नेताम के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण […]

You May Like

advertisement