गोमती नगर के होटल हयात में भव्य बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न, राजनीतिक दिग्गजों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

गोमती नगर के होटल हयात में भव्य बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न, राजनीतिक दिग्गजों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

लोकेशन: रायबरेली

रिपोर्टर: विपिन राजपूत

लखनऊ/रायबरेली:

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल हयात में पूर्व राज्यमंत्री माननीय सुशील कटियार के सुपुत्र की बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी (सगाई समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। इस मांगलिक कार्यक्रम में राजनीतिक जगत के तमाम दिग्गजों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

​समारोह में मुख्य रूप से अपना दल (एस) रायबरेली के जिला अध्यक्ष श्री कुंवर सत्येंद्र पटेल जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वर-वधू को भावी जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दीं।

​इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी, जौनपुर के माननीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी, महाराजगंज जनपद की फरेंदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र चौधरी जी और पूर्व डीएम अनुराग पटेल जी जैसे कद्दावर चेहरे शामिल हुए। इसके साथ ही केदार कटियार, विनोद कटियार, दिलीप जी सहित कई अन्य विशिष्ट जनों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नवयुगल को अपना स्नेहिल आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आए सभी अतिथियों का पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटियार और उनके परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत व आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में मंचित होगा नाटक युग परिवर्तन,राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

Sun Jul 12 , 2026
कला कीर्ति भवन में 15 जुलाई को होगा नाटक ‘युग परिवर्तन’ का मंचन,कुरुक्षेत्र के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : वंदे मातरम् राष्ट्र गीत की सार्धशती के उपलक्ष्य और महाकवि कालिदास जयंती के गरिमामयी अवसर पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement