दैवीय शक्तियों एवं विश्व परिवर्तन पर हुआ भव्य सेमिनार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं पूजा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डी.डी. पुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में “दैवीय शक्तियों, उनके चमत्कारिक संदेशों एवं विश्व परिवर्तन” विषय पर भव्य आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चिंतक श्री अशोक घई ने अपने 50 वर्षों के शोध एवं अनुभव साझा करते हुए दैवीय शक्तियों और आध्यात्मिक चेतना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देवीय शक्तियों द्वारा बरेली को और देवीय शक्तियों के प्रचार के लिए आशीष जौहरी को चुनने पर सभी को बधाई भी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार, पूर्व रोटरी गवर्नर टी.पी.एस. सेठी, डॉ. रवि मेहरा, रोटेरियन विनय कृष्ण, बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार तथा इनर स्माइल केयर ग्रुप के निदेशक विशेष कुमार उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। रोटेरियन अशोक गुप्ता ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व रोटरी गवर्नर पी.पी. सिंह ने कहा कि कल्कि विचार मंच पिछले 50 वर्षों से दैवीय शक्तियों पर शोध कर रहा है। उन्होंने श्री अशोक घई को दैवीय संदेशों का विशिष्ट माध्यम बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। रोटेरियन मोहित खन्ना ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार अग्रवाल ने श्री अशोक घई को शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। अंत में रोटेरियन राजपाल सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन शिरीष गुप्ता ने किया। सेमिनार में मौजूद श्रोताओं ने श्री अशोक घई के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के अध्यक्ष जे.आर. गुप्ता, सचिव अतुल कुमार अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरीबाबू खंडेलवाल, सतीश रोहतगी, अरविंद गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, पंकज अग्रवाल, रामगोपाल खट्टर, विवेक मेहरा सहित अनेक रोटेरियन, इनर व्हील क्लब की सदस्याएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रूट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

Mon Jul 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली एवं एडीएम प्रशासन बरेली द्वारा आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना फरीदपुर एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण […]

You May Like

Breaking News

advertisement