गुरुओं के इतिहास और पवित्र वाणी को संजोएगा भव्य सिख संग्रहालय : सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर बनेगा विश्वस्तरीय सिख संग्रहालय।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे सिख म्यूजियम का शिलान्यास।

लाडवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दशमी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास और पवित्र वाणी को लेकर भव्य और शानदार सिख संग्रहालय बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी मंगलवार को अनाज मंडी लाडवा के नजदीक स्थित गुरुद्वारा में बोल रही थी। उन्होंने गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब पाठ में हिस्सा लेते हुए लाडवा सहित प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति की अरदास की। इसके साथ ही चोर साहिब सेवा भी की। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से उपाध्यक्षा सुमन सैनी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने सिख म्यूजियम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र केवल महाभारत और गीता की भूमि ही नहीं है, बल्कि यह सिख पंथ के लिए भी अत्यंत पवित्र स्थान है। यहां गुरुओं ने पधारकर मानवता को सेवा, त्याग और भाईचारे का संदेश दिया है। इसी भावना को जीवंत रखने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय सिख संग्रहालय बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी, सिख इतिहास के दुर्लभ चित्र, शस्त्र, पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर, ऑडिटोरियम और बच्चों के लिए इंटरेक्टिव गैलरी भी बनाई जाएगी ताकि युवा पीढ़ी सिख गुरुओं के जीवन से प्रेरणा ले सके।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि यह सिख म्यूजियम केवल एक इमारत नहीं होगी, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जब कोई श्रद्धालु या पर्यटक यहां आएगा तो उसे सिख धर्म की महान परंपराओं और गुरुओं के बलिदान का साक्षात अनुभव होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, परमजीत कश्यप, पूनम सैनी, मोनिका बंसल, देवेंद्र गोल्डी, नायब सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2008 में पदोन्नति, फिर भी उनके बाद 2008 में और 2009 में नियुक्त

Tue Jul 14 , 2026
व्याख्याताओं से पीछे कर दी वरिष्ठता।डीएसई हरियाणा को भेजी गई विस्तृत आपत्तियां, नियम-11 के अनुसार वरिष्ठता बहाल करने की मांग।विस्तृत जानकारी : प्राध्यापक भौतिकी विज्ञान शिव कारण। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 14 जुलाई : हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा जारी पीजीटी (RoH कैडर) वर्ष 2026 की अस्थायी वरिष्ठता सूची को लेकर नया विवाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement