
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प”
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देस्य से भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय, संभल में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समिति के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पीपल, नीम, बरगद, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी माँ की तरह देखभाल करनी चाहिए। प्रकृति की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है।”
विद्यालय के प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यालय सदैव सामाजिक एवं राष्ट्रीय हित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है।
सहायक अध्यापिका आकांक्षा ठाकुर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
समिति के सदस्य विकास कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। पीपल, बरगद, नीम केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि ऑक्सीजन और औषधि के प्रमुख स्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनीता श्रीवास्तव, ज्योति, पायल, रूपाली, विशाखा ठाकुर, आकांक्षा ठाकुर, सोनी ठाकुर, अंशिका शर्मा, प्रियंका, तपस्या, सुधा, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, विकास कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


