प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहले आगमन पर सहजानंद राय का भव्य स्वागत

हरिऔध कला भवन में उमड़ा जनसैलाब, दारा सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि

आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता सहजानंद राय का सोमवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर स्थित हरिऔध कला भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लेकर हरिऔध कला भवन तक 21 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। सभागार “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा। समारोह में प्रदेश मंत्री सहजानंद राय को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा “संगठन ने मुझे प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। मेरा राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान होता है। मेरी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सहजानंद राय ने गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर संगठन को मजबूत किया है। जिला अध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष तक का दायित्व निभाने के बाद आज उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है। यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि आजमगढ़ के समर्पित कार्यकर्ताओं का भी है।

कार्यक्रम संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सहजानंद राय के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. माला द्विवेदी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, पूर्व विधायक बंदना सिंह, स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी, चेयरमैन लक्ष्मण मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement