मां सीता रसोई के द्वारा किया गया विशाल सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत

मां सीता रसोई के द्वारा किया गया विशाल सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – अजय मिश्रा।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन, 2 जून : गौरी गोपाल आश्रम में विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ.अनिरुद्धचार्य महाराज की अध्यक्षता में मां सीता रसोई के द्वारा गोविन्दगढ़ (जेवर) से वृन्दावन तक निकाली गई विशाल सनातन एकता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके अंतर्गत मां सीता रसोई की संचालिका “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर ने यात्रा का नेतृत्व कर रही प्रख्यात टीवी कलाकार गोरी नागौरी एवं भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मलिक आदि को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने वृहद स्तर पर निकाली गई विशाल सनातन एकता यात्रा की भूरि भूरि प्रशंसा की।


मां सीता रसोई की संचालिका “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी सनातन धर्मावलंबियों का एकत्र होना परम् आवश्यक है।क्योंकि जब तक हम जातियों में बंटते रहेंगे, तब तक विदेशी आक्रांताओं के द्वारा कटते रहेंगे। हम सभी को जातियों में नहीं बंटना है बल्कि सभी को एकता के सूत्र में पिरोकर सनातन धर्म की रक्षा करनी है।
इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, मां सीता रसोई के व्यवस्थापक आचार्य अंशुल पाराशर, आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय आर्य वीर शिविर के दूसरे दिन योग, संस्कार और वैदिक चिंतन का संगम

Tue Jun 2 , 2026
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय आर्य वीर शिविर के दूसरे दिन योग, संस्कार और वैदिक चिंतन का संगम स्वामी देवव्रत के मार्गदर्शन में हुआ योगाभ्यास, बौद्धिक सत्रों में मिला जीवन निर्माण का संदेश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से आयोजित सार्वदेशिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement