दादा, बेटा के साथ पोता भी पहुंचे मतदान केन्द्र

पोते ने थामा दादा का हाथ, जिम्मेदारी के साथ किया पूरे परिवार ने मतदान

जांजगीर-चांपा 18 नवम्बर 2023/ मतदान के दौरान जिले में एक साथ तीन पीढ़ियां मतदान करते हुए दिखाई दी। दादा का हाथ थामे पोता मतदान केन्द्र की ओर जाते हुए तो कहीं पर बेटा अपने मां का हाथ थामे जाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह नजारे अन्य मतदान केन्द्रो में भी दिखाई दिए। जांजगीर-चांपा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 102 बुनियादी प्रशिक्षण संस्था में श्री आनंद राम यादव उम्र 79 व श्रीमती आर के यादव वर्ष 79 के परिवार ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ पुत्र श्री दीपक यादव व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति यादव तथा उनके पौत्र दिव्यांश यादव उम्र 19 वर्ष ने मतदान किया। इसी प्रकार नैला के मतदान केन्द्र क्रमांक 78 में 94 वर्षीय श्री लखन लाल दुबे अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके पुत्र श्री श्यामसुन्दर उम्र 54 वर्ष तथा उनके पौत्र श्री ध्रुव कुमार दुबे 19 वर्ष ने उनके साथ मतदान किया। श्री दिव्यांश यादव एवं श्री धु्रव कुमार दुबे ने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि अपने पूरे परिवार के साथ हमने मतदान किया। पहली बार जब केन्द्र में पहुंचे तो त्यौहार की तरह लगा। लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता निभाने का अवसर प्राप्त हुआ जो बेहद ही सुखद लगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव विवाहित जोड़ों ने लोकतंत्र मजबूत करने निभाई अपनी सहभागिता

Sat Nov 18 , 2023
सेल्फी पॉइंट में पति-पत्नी ने खिंचवाई एक साथ फोटो जांजगीर-चांपा 18 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में सभी वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता एवं खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवदम्पति भी जबरदस्त उत्साह के साथ वोट कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभा रहे है। जिले […]

You May Like

advertisement