सता का लालच या सच्ची सेवा : करें विचार

वोटरों से अपील मतदान का सही उपयोग करें

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := विधान सभा चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही सभी राजनीतिक दलों की रातों की नींद उड़ गई एवं सता हासिल करने हेतु रणनीति बनाने में व्यस्त हो गए। उधर राजनीतिक माहिर भी अपनी अपनी भविष्य वाणी को सच्च में बदलने हेतु प्रयास करने में नजर आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियाँ सता हासिल करने हेतु पूर्ण विश्वासनीय प्रत्यक्षियों को ही चुनाव मैदान में उतार कर दांव पेंच खेल रही हैं। चुनाव टिकट के जिन दावेदारों को संबंधित पार्टियों ने टिकट नहीं दिया अधिकांश राजनेताओं ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों का दामन पकड़ लिया है। जो राजनेता अपनी माँ पार्टी की तारीफें/ उपलब्धियाँ गिनाते कभी थकते न थे अब वे माँ पार्टी की लगातार कमियों को जग जाहिर कर रहे हैं। माहिरों के अनुसार जो राजनीतिक पार्टियाँ दलबदलू प्रत्यक्षियों पर आजकल दांव पेंच खेल रही है जो कि सता का लालच सिद्ध हो रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों को पार्टी प्रति चुनाव टिकट के दावेदारों की सेवा/उपलब्धियों को मध्य नजर रखना चाहिए। पार्टी को पुराने निष्ठावान पदाधिकारी/कार्यकर्ता को नजरअंदाज करना सता का लालच कहें या पार्टी की सेवा। आजकल लगभग सभी राजनीतिक पार्टियाँ सता हासिल करने हेतु वोटरों को लुभाने हेतु असंभव प्रतिलोभन एवं साजो बाज प्रस्तुत कर रही हैं। उधर राजनीतिक ज्योतिषाचार्य अपनी अपनी भविष्य वाणी को सच्च में बदलने हेतु शतरंज के खेल की तरह गोटियाँ फैंक रहे हैं। आओ करें विचार := राजनीतिक पार्टियाँ सता हासिल करने हेतु या सेवा। वोटरों से अपील है कि अपने अमुल्य वोट का उचित उपयोग करके देश को सुदृढ बनाएँ। आपकी वोट सही जगह पड़े तो परिवार/देश खुशहाल एवं यदि गलत जगह पड़े तो सर्वनाश। बिना किसी लालच के ही मतदान सुनिश्चित करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਵਿਖੇ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਵੈਨ ਦੁਆਰਾ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੰਦੇਸ਼</em>

Tue Feb 15 , 2022
ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਮੰਤਰਾਲਾ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਵੈਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 15 ਫ਼ਰਵਰੀ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਪੰਜਾਬ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਗਿਰਿਸ਼ ਦਲਯਾਨ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾ ਵਿੱਚ […]

You May Like

Breaking News

advertisement