
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र एवं सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर जी द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट शास्त्री नगर की ओर से एक भूजल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान ने उपस्थित छात्र -छात्राओं एवं क्षेत्र वासियों को जल की महत्वता एवं उसके बचाव के उपाय और वर्षा से प्राप्त होने वाले जल को अपने अपने मकानो में संरक्षित करके उसका सदुपयोग करने के उपाय बताएं। कार्यक्रम में श्री रत्नेश कुमार सक्सेना ने जल की महत्वता पर प्रकाश डाला। अंत में पोस्ट वार्डन साबिर हसन खान ने सभी को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई, और सभी से अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु प्रचार प्रसार करने को कहा।कार्यक्रम में रत्नेश कुमार सक्सेना, सेक्टर वार्डन राजीव कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सक्सेना, संजय विसरिया, मुकेश कुमार उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


