गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा सामूहिक श्री सुंदर कांड पाठ आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरूक्षेत्र, 22 अगस्त :- गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा शनिवार सांय सैक्टर 13 स्थित श्री महेश्वर हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनि गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान करवाए गए आॅनलाईन सुंदर कांड पाठ का यह संकल्पित आयोजन रहा जिसका उद्देश्य विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाना है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुजारी पंडित सोहन लाल कौशिक ने मुख्य यजमानों अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल, अनुज गुप्ता, अटल शर्मा, ओम प्रकाश खुराना, रमा खुराना, राकेश मैहता, कुसुम राणा पंचकूला, अमर खुराना निसिंग, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के महासचिव सुनील वत्स और नयी सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजेश अरोड़ा एवं राकेश अरोड़ा से सर्वदेव पूजन संपन्न करवाया। इसके पश्चात व्यासपीठ की पूजा हुई तत्पश्चात पाठ आरंभ हुआ जिसमें पंडित मनोज शर्मा एवं साथियों ने सुंदर कांड पाठ की व्याख्या विस्तार से बताई। प्रवचनों में बताया गया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सुंदर कांड पाठ करने से वह कार्य अवश्य सफल होता है। सुंदर कांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम के बीच बीच में भक्तों ने जय श्री राम और हर हर महादेव का पवित्र उद्घोष किया। पाठ के पश्चात हरि नाम संकीर्तन हुआ जिसमें गायक लखबीर सिंह लक्खा, सतपाल गर्ग और हर्ष गोयल ने मधुर भजनों से समां बांधा। श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में…, झूम झूम नाचे देखो वीर हनुमाना…, तेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की…, बजरंगबली मेरी नाव चली…. और रंग दे राम नाम में रंग दे इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो कर झूम उठे।कुरूक्षेत्र से बाहर के कई सदस्यों ने भी इसी समय अपने- अपने घरों में सुन्दरकाण्ड पाठ करके प्रार्थना की।सुंदरकांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण एवं जलपान दिया गया। सुंदर कांड पाठ की आरती में उपाध्यक्ष अनुज गौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, जगदीश शर्मा देहरादून, विवेक भारद्वाज डब्बू, विकास सिंगला, रमेश कौशिक, श्याम जुनेजा, कुलदीप चोपड़ा, सुरेंद्र काठपाल, जितेंद्र अरोड़ा, सुशील भार्गव, देव शरण अरोड़ा, विकास बंसल, सोम सिंधवानी, जगदीश धीमान, आनंद शुक्ला, अजय गोयल, अश्वनी जैन, देसराज भटनागर, ललित अत्रि, डा. घनश्याम शर्मा, डा. भूपेंद्र शर्मा, अंकुर गर्ग, सतपाल सेठी, विनोद गर्ग, रमेश चंद गुप्ता, विनीत गुप्ता, पंडित भीम शर्मा, गगनदीप आशु, पवन कुमार शर्मा, रामकुमार वर्मा, अरुण गौड़, कमला अत्री, संतोष, ममता कौशिक, गीतेश, कृष्णा, शशि धीमान, रेखा शर्मा, सुषमा कौशिक, पुष्प लता, सुमन शर्मा और निहारिका राणा आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ - थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Sun Aug 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 94161-91877 विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग। कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के संरक्षण में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में […]

You May Like

advertisement