उत्तराखंड: घास लेने जंगल मे गई दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला,

टिहरी: जिले के प्रतापनगर विधानसभा के कुड़ी गांव (Tehri Pratapnagar Kudi Village) में जंगल घास लेने गई दो महिलाओं पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर घायल कर दिया। वहीं घास लेने गई अन्य महिलाओं के शोर करने पर गुलदार झाड़ियों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव (Tehri Community Health Center Lambgaon) में भर्ती किया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

ग्रामीण सोबन सिंह रावत ने बताया कि बीते दिन गांव की कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापति लेने जंगल गई थी, इसी दौरान कैडीगाड़ तोक के पास झाड़ियों में छुपे गुलदार ने जमुना देवी पत्नी विजेंद्र सिंह रावत और रेखा देवी पत्नी रमेश लाल निवासी कुड़ी गांव (प्रतापनगर) पर हमला कर घायल कर दिया। साथ में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे।महिलाओं और ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में उपचार के लिए भर्ती किया है।

सीएचसी में तैनात डॉक्टर आशुतोष ने बताया कि गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। साथ ही कहा कि आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है, सूचना देने के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल के भौतिकी विभाग के चार छात्रों का विदेश में पीएचडी करने के लिए हुआ चयन

Fri Aug 26 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई। कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के चार छात्रों का विदेश में डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए चयन हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों व विभाग के […]

You May Like

advertisement