गुरपवंत पन्नू गीदड़ भभकीयां देने वाला असली सिख नहीं:कमल कोछड़

गुरपवंत पन्नू गीदड़ भभकीयां देने वाला असली सिख नहीं:कमल कोछड़

(पंजाब)फिरोजपुर 30 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

गुरु गोबिंद सिंह शत्रु नाशक सेना के राष्ट्रीय संयोजक कमल कोछड़ ने कहा कि खालिस्तान समर्थक गुरपवनत सिंह पन्नू असली सिख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्नू का काम देश में हिंदू सिख एकता को ख़तम करना है, जिसे सफल होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पन्नू एक तरफ खुद को सिख कहता है, दूसरी तरफ कौम को पाक का हितेषी बता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा पूरी तरह से कायम है और हमेशा ही देश की रक्षा में सिखों ने देश का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि पन्नू अपनी ओछी हरकतों से बाज आए ताकि देश में अमन को कायम रखा जा सकें। उन्होंने कहा कि पन्नू देशद्रोही है और उसके खिलाफ सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कि अगर पन्नू खुद को सिख मानते है तो वह भारत में खुलकर सामने आए। उन्होंने कहा कि पन्नू बेनकाब हो चुका है और सीधे तौर पर क्रिश्चियन मिशनरी के हाथों में खेल रहा है। अगर पन्नू स्वयं को इतना ही ताकतवर मानता है तो अपने ऐसी बयान बाजी भारत में आकर करें। उन्होंने कहा कि पीठ पीछे वार करने वाला कभी बहादुर नहीं कहलाता।
कोछड़ ने कहा वह सीधे तौर पर गुरपवंट सिंह पन्नू से डिबेट करने को तैयार हैं। पन्नू सिर्फ विदेश में बैठकर ही भारत माता के प्रति जहर उगल सकता है और आए दिन गीदड़ भभकीयां देता रहता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की पाकिस्तान से लड़ाई होती हैं तो सबसे पहले सिख कौम ही दुश्मन का मुकाबला करने आएगी। कमल ने कहा कि गुरुओं ने तो हिंदुत्व की रक्षा के लिए पूरा परिवार का बलिदान दे दिया। लेकिन विदेश में बैठे हुए पन्नू को यह बात समझ में नहीं आ रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा

Wed Apr 30 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो आधुनिक असलहा खरीदने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्ज़े से लुटे गये रुपये बरामद किया है। मामला बीती 27 अप्रैल […]

You May Like

advertisement