गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड मेंशानदार सफलता दर्ज की

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 09 अप्रैल : गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने यूनिफाइड इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (UIMO) 2025–26 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर गौरव हासिल किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए और विद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाई।
कक्षा 8-सी के युवराज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय का गौरव बढ़ा। इसी क्रम में कक्षा 8-डी के अनुराग राज, ऋषव राज तथा प्रलव्य कुमार ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और सुदृढ़ किया। इन शीर्ष उपलब्धियों के अतिरिक्त, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के अनेक अन्य विद्यार्थियों ने भी ओलंपियाड में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किए। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को दर्शाती है, बल्कि उनके शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का भी परिणाम है।
ओलंपियाड का आयोजन श्री सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिवासा हॉस्पिटल्स ने कुरुक्षेत्र में ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू की

Thu Apr 9 , 2026
लिवासा हॉस्पिटल्स ने कुरुक्षेत्र में ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू की थानेसर, प्रमोद कौशिक 9 अप्रैल : लिवासा हॉस्पिटल ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र में एक समर्पित ऑन्कोलॉजी ओपीडी और आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।लिवासा के ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ, मेडिकल ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. जतिन सरीन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. मीनाक्षी मित्तल […]

You May Like

advertisement