गुरुकुल के छात्र दिवस राठी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

एशिया के सभी 49 देशों के नाम 14.27 सेकंड में सुनाकर रचा इतिहास, राज्यपाल सहित गुरुकुल परिवार ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र ’दिवस राठी’ ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और तेज प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें ’इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा विश्व रिकॉर्ड धारक घोषित किया गया है। मूलरूप से हरियाणा के गोहाना के धनाना गांव निवासी दिवस राठी गुरुकुल में 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उनके पिता जहां एक अध्यापक हैं, वहीं माताजी गृहिणी है। दिवस राठी की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ0 प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबेप्रताप सहित समस्त गुरुकुल परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी दूरभाष पर ‘विश्व स्तर पर गुरुकुल की ख्याति को बढ़ाने’ के लिए दिवस राठी को दूरभाष पर बधाई दी है।
ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि दिवस राठी ने ’“एशिया के सभी देशों के नाम सबसे कम समय में सुनाने”’ का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मात्र ’14 सेकंड और 27 सेंटीसेकंड’ में एशिया के सभी 49 देशों के नाम सुनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
यह रिकॉर्ड ’19 मार्च 2026’ को दर्ज किया गया। उस समय दिवस राठी की आयु ’13 वर्ष, 8 माह और 9 दिन’ थी। उनकी इस उपलब्धि को ’इंटरनेशनल वल्र्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
दिवस राठी की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे हरियाणा प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दिवस ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी

Tue Jul 7 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। सभी राज्यों में संगठन का सदस्यता अभियान जोरों पर। छतरपुर/करनाल//नवी मुंबई 6 मई : आइडियल पत्रकार संगठन का संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान निरंतर प्रगति पर है देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन […]

You May Like

Breaking News

advertisement