खेलो इंडिया गेम्स में गुरुकुल के ब्रह्मचारी का शानदार प्रदर्शन

मल्लखम्भ स्तूप-प्रदर्शन में देशभर में पाया तृतीय स्थान।

कुरुक्षेत्र (अमित) 9 जनवरी : गुरुकुल के एक ब्रह्मचारी ने खेला इंडिया गेम्स में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर गुरुकुल की ख्याति को बढ़ाया है। दमन-दीव में खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित बीच गेम्स-2026 में गुरुकुल के ब्रह्मचारी वरूण शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार एवं प्राचार्य सूबे प्रताप सहित अन्य अधिकारियों ने वरूण को बधाई दी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी वरूण की बड़ी उपलब्धि पर गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स-2026 का आयोजन 5 से 10 जनवरी 2026 तक दमन-दीव के घोघला बीच में हो रहा है जिसके मल्लखम्भ-प्रदर्शन प्रतिस्पर्धा में हरियाणा की ओर से गुरुकुल के ब्रह्मचारी वरूण शर्मा ने भाग लिया। मल्लखम्भ में हरियाणा सहित मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और दमन-दीव एवं दादर नगर हवेली की टीमें शामिल हुईं। वरूण ने मल्लखम्भ के स्तूप- प्रदर्शन में तृतीय स्थान हासिल किया जिसके लिए आयोजन समिति ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि गुरुकुल में बच्चों के सर्वोंगीण विकास पर ‘फोकस’ रहता है, बच्चा पढ़ाई में तो अच्छा प्रदर्शन करें ही साथ ही वह शारीरिक रूप से भी स्वस्थ और मजबूत बने इसके लिए प्रत्येक छात्र को किसी न किसी गेम में शामिल किया जाता है ताकि वह प्ले ग्राउंड पर खूब पसीना बहाये। उन्होंने इस उपलब्धि पर मल्लखम्भ कोच अनिल आर्य को भी शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में 3807 घरों पर सोलर प्लांट लगाकर हरियाणा में किया टॉप

Sat Jan 10 , 2026
ग्रुप हाउसिंग सोसाएटी और आरडब्लयूए को भी सोलर पैनल लगवाने पर भी मिलेगी सब्सिडी।विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली विभाग का 11 करोड़ 95 लाख का बिल करवाना होगा जमा।बिजली विभाग के अधिकारियों को हर ब्लॉक के बड़े गांव में लगाए जाए शिविर। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 9 जनवरी : […]

You May Like

Breaking News

advertisement