ग्वालियर: लगातार बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस

ग्वालियर मध्य-प्रदेश से जिला ब्यूरो विनय त्रिवेदी कैमरामैन सौरभ के साथ

ग्वालियर में लगातार बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। महिला पुलिस अधिकारी गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में जाकर लड़कियों से उनकी परेशानी पर बात कर रही है,आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने की सलाह दे रही है। वहीं लड़कियों द्वारा बताए गए स्थान पर महिला पुलिस अधिकारी और उनकी टीम लगातार मनचलों पर कार्रवाई कर रही है।

ग्वालियर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ सफाई अभियान छेड़ दिया है SP राजेश सिंह चंदेल ने महिला पुलिस अधिकारी हिना खान को मनचलों पर एक्शन की जिम्मेदारी सौपी है। हिना खान की अगवाई में यह टीम गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में जाकर लड़कियों से बात कर रही है। लड़कियों की परेशानियों को पूछ रही है वहीं छेड़छाड़ की घटनाओं वाले इलाकों का डाटा तैयार कर रही है। सिटी सेंटर इलाके हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि उनके साथ गोविंदपुरी, थाटीपुर, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं होती है यहां मनचले आए दिन उन पर फब्तियां कसकर छेड़छाड़ करते हैं। छात्रों से डाटा कलेक्ट करने के बाद CSP हिना खान ने अपनी टीम के साथ गोविंदपुरी, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम में यहां 24 घंटे मनचलो की धरपकड़ कर रही है। आज करीब 10 मनचलों को पुलिस की टीम ने पकड़ा है जो इन इलाकों में गुजरने वाली छात्राओं पर फब्तियां कस कर छेड़छाड़ करते थे। कई मनचले ऐसे थे जो बाइक लेकर आते थे और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे उन पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट-राजेश सिंह चंदेल,एसएसपी, ग्वालियर

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: आपराधिक मामलों में किस तरह से साक्ष्य संकलन किया जाए की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान डायरेक्टर शशिकांत शुक्ला ने दी

Sun Oct 8 , 2023
ग्वालियर मध्य-प्रदेश से जिला ब्यूरो विनय त्रिवेदी कैमरामैन सौरभ के साथ ग्वालियर एनसीआरबी के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय बाल भवन में शनिवार को किया गया ।जिसमें एफ एस एल के स्पेशल डायरेक्टर शशिकांत शुक्ला आए थे। उन्होंने बताया कि किस तरह से आपराधिक मामलों में […]

You May Like

advertisement