ग्वालियर : युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौच करते हुए की मारपीट मामला दर्ज पुलिस युवक की तलाश में जुटीं

ग्वालियर में रास्ते से निकलने को लेकर एक बदमाश युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यूज़ जिवाजी नगर की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू जिवाजी नगर में रहने वाली आंनदी देवी अपने पति आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन भगवंत सिंह के साथ रहती हैं। उनका पड़ोस में रहने वाले दलवीर सिंह से रास्ते से निकलने को लेकर विवाद चल रहा है। आंनदी के पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। आंनदी पास की दुकान से कुछ सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी दलवीर सिंह उनके पीछे पीछे गालियां देते हुए आया और उनके दरवाजे पर लात मारकर आंनदी देवी की मारपीट करने लगा और तलवार निकल कर जाने से मारने की कोशिश की। तभी दलवीर के और भी अन्य साथी बंदूक, लाठियों के साथ उसके घर पहुंचे। जंहा एक युवक ने बंदूक निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन आसपास के मौजूद लोगों ने इस विवाद को शांत करा दिया। वहीं पास के लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो गई और उस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित महिला अपने साथ हुए घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


ग्वालियर मध्य प्रदेश से जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन विक्की खान

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

Mon Sep 19 , 2022
जांजगीर चांपा 19 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासकीय अर्ध शासकीय वाहन चालक संघ जांजगीर/सक्ती द्वारा जिला कार्यालय जांजगीर के कलेक्ट्रेट परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्री अजय यादव, संरक्षक श्री शिव शंकर चौहान, रंजीत सिंह, रामलाल यादव, रमन सिंह, सदस्य सर्वश्री  बलीराम सिदार, […]

You May Like

Breaking News

advertisement