वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भूमि पूजन, से होगी ज्ञान यज्ञ।

=रविवार को भागवत कथा में। शामिल होंगे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में 23 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया। रविवार को कलश स्थापना के साथ यज्ञ प्रारंभ होगी।
विख्यात कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर महाराज वृंदावन यज्ञ पर्यंत भागवत कथा से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करेंगे।
रविवार को सायंकाल आयोजित भागवत कथा में प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शामिल होंगे।
श्री शारदा माता सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च से 30 मार्च तक रखा गया है। वृंदावन धाम के डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर महाराज जी भागवत कथा से श्रद्धालुओं को अभिसिंचित करेंगे। 30 मार्च को हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आयोजक मंडल रीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा, प्रशांत कुमार सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह, प्रदीप कुमार बालकरण संत लीला दास कर्मवीर सिंह शेषनाथ सिंह रामकुमार यादव महात्मा सिंह को संकल्पित करते हुए कर्मकांडी सुदामा बाबा ने भूमि पूजन कराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ प्रशासन बना धृतराष्ट्र, सिस्टम पर माफियाओं का कब्जा

Sun Mar 23 , 2025
आजमगढ़।पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक खाई में पलट गया। जिसके बाद बड़े पैमाने पर ट्रक में लदा अवैध अंग्रेजी शराब की बोतले बिखर गई। ट्रक के पलटते ही ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके […]

You May Like

Breaking News

advertisement