हल्द्वानी: नए विधुत पोल और विधुत कनेक्शन लगने के आदेश के बाद भाजपाई ने आतिशबाजी कर सरकार का धन्यवाद किया,

बिंदुखत्ता में नए विद्युत पोल और विद्युत कनेक्शन लगने के आदेश के बाद भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर सरकार को दिया धन्यवाद एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई

लालकुआं
रिपोर्ट:- जफर अंसारी

बिंदुखत्ता में नए विद्युत पोल एवं स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किए गए प्रयासों से इस समस्या का समाधान हो सका है और अब बिंदुखत्ता में नए विद्युत पोल और स्थाई विद्युत कनेक्शन लग सकेंगे। दरअसल पूरा मामला आरटीआई से तब खुला जब विद्युत विभाग द्वारा नए विद्युत पोल और स्थाई विद्युत कनेक्शन की मांग करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया जाता था की बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण से संबंधित कोई नया कार्य नहीं किया जा सकता, हालांकि ऐसा कोई आदेश नहीं होने की वजह से बिंदुखत्ता की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही नए विद्युत पोल और विद्युत कनेक्शन का आदेश होने के बाद तेजतर्रार युवा भाजपा नेता एवं बिंदुखत्ता भाजपा मंडल महामंत्री मनोज बसनायत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष और उत्तराखंड वन विकास निगम के निदेशक कुंदन चुफाल द्वारा संयुक्त रूप से काररोड मुख्य बाजार में पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की गई। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद प्रेषित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तराखंड वन विकास निगम के निदेशक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह चुफाल, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज बसनायत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष किशन गिरी गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सुयाल, युवा भाजपा नेता बलवंत खोलिया, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन राजभर, कविंद्र कोरंगा, प्रदीप नौटियाल, महेश फुलारा, मंडल मंत्री पूरन बोरा, ईश्वर कोरंगा, विशम्भर दत्त तिवारी, अनिल गुरुरानी, विजय जोशी, कमल गाडियां, दीप चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, एल्यूमिनो थर्मिट वैल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu Nov 24 , 2022
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, एल्यूमिनो थर्मिट वैल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बरेली : आज 24 नवंबर, 2022ः पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल संरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के निमित समय-समय पर कारगर उपाय करता रहता है। मंडल के रेल पथ को सदैव सुदृढ़ रखने के लिए रेल कर्मचारियों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement