हल्द्वानी संवाददाता: कांगेस की जनसभा को नही मिली प्रशासन से परमिशन, भारी आक्रोश…

प्रशासन ने कांग्रेस की जनसभा को लेकर नहीं दी परमिशन,भारी आक्रोश

हल्द्वानी।यहां पर कांग्रेस की 10 नवंबर को जनसभा होनी थी। इस जनसभा को प्रशासन ने परमिशन नहीं दी है। परमिशन नहीं मिलने से कांग्रेस को अपनी जनसभा को एक दिन आगे करना पड़ा है। कांग्रेस ने इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम की परमिशन देने से इंकार कर दिया।कांग्रेस ने पहले ही रामलीला मैदान में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन कांग्रेस को अनुमति देने के बजाय प्रशासन ने रामलीला मैदान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के लिए पार्किंग बना दिया, जिससे कांग्रेस में भारी आक्रोश है।अब कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली अब 11 नवंबर को होगी । इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह को शामिल होना था। कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य के स्वागत का भी कार्यक्रम था।कार्यक्रम की परमिशन ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता आज 12 बजे प्रदेश के सभी शहरों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता का इस तरह से दबाव बनाना सही नहीं है

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान हुए बाबा केदार...

Mon Nov 8 , 2021
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली अपनी शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है। अब आने वाले छह महीने तक यहीं पर भोले बाबा की नित्य पूजाएं संपन्न होंगी। भक्ति यहीं पर केदार बाबा के दर्शन कर सकते हैं। छह नवंबर को कुछ हिमालय में विराजमान […]

You May Like

advertisement