हल्द्वानी अपडेट: अब घर बैठे मिलेगा न्याय, व्हाट्सएप पर लगेगा जनता दरबार, डीआईजी,

स्लग: अब व्हाट्सएप पर भी लगेगा डीआईजी का जनता दरबार, घर बैठे मिलेगा न्याय
रिपोर्ट: जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी

एंकर : अब अगर थानेदार और चौकी इंचार्ज आपकी शिकायत नहीं सुन नहीं रहे और एसएसपी स्तर से भी उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। क्योंकि अब डीआईजी का जनता दरबार व्हाट्सएप भी लगने जा रहा है। शनिवार से इस जनता दरबार की विधिवत शुरुआत कर दी जाएगी।
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हल्द्वानी स्थित उनके कैंप कार्यालय में हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस जनता दरबार में पूरे कुमाऊं से लोग नहीं पहुंच पाते। अब ऐसे लोगों की सहूलियत को देखते हुए डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में कंप्लेन सेल का उद्घाटन किया। कंप्लेन सेल के लिए 7983922572 नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। इन शिकायतों पर की गई या की जा रही कार्रवाई की जानकारी एसएमएस के जरिये शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। इस शनिवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक डीआईजी के जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। डीआईजी ने इंस्पेक्टर देवेश पांडे को कंप्लेन सेल का प्रभारी बनाया है।

बाइट: नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर घर देंगे दस्तक,एक जुलाई सेअभियान का शुभारंभ(डा०राजेश सिंह यूनीसेफ)

Fri Jul 1 , 2022
संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर घर देंगे दस्तक,एक जुलाई सेअभियान का शुभारंभ(डा०राजेश सिंह यूनीसेफ) मेंहनगर(आजमगढ़) स्था० सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा मेंहनगर पर शुक्रवार को जिले से आऐ यूनीसेफ के डा०राजेश सिंह की देखरेख में डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर संचारी रोगों के नियंत्रण के […]

You May Like

Breaking News

advertisement