
पिकअप गाड़ी की टक्कर से ठेले वाले की हुई मौत, वाहन चालक घायल
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे के निकट नेशनल हाइवे बाईपास के पास बाइक को बचाने के चक्कर में बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे आ रहे ठेले पर पलटकर गिर गई। हादसे में ठेले वाले युवक की मौत हो गई। जबकि पिकअप गाड़ी चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस ने घायल चालक को अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने शब को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ पुलिस ने शव क्रेन से पिकअप गाड़ी को रोड़ से हटा कर गाड़ी सीधा कराकर यातायात सुचारू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव चिटौली निवासी सर्वेश कश्यप (35) हाइवे के पास ठिरिया खेतल गांव में चांट का ठेला लगाते थे। शाम को करीब साढ़े 5 बजे वह अपने घर लौट रहा था तभी हाइवे बाईपास पर सरजू कट के पास पहुंचने पर बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी को सोनू यादव के होटल के पास कट पर कस्बा की ओर मुड़ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर ठेले पर गिर गई।हादसे ठेला मालिक सर्वेश और जिला सहारनपुर के देवबंद निवासी पिकअप चालक मुजम्मिल गंभीर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने सर्वेश कश्यप को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।सर्वेश कश्यप चार वहन भाइयों में सबसे बड़ा है।वह अपने पीछे पत्नी सोमवती,6 साल के बेटे राजू को छोड़ गया है।
पुलिस ने टोल की क्रेन से पिकअप को सीधा करके कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। जिसे पुलिस ने तुरंत हटाकर यातायात सामान्य कर दिया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया हाइवे पर हुए हादसे में ठेले मालिक की मौत हो गई है।शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जबकि पिकअप को कब्जे में ले लिया है।


