हांसी की छात्रा सानवी शौर्य शक्ति सम्मान से सम्मानित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हांसी, 18 मार्च : हांसी के एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को सृजनाभिनंदनम् 3 अलंकरण उत्सव 2025 में शौर्य शक्ति सम्मान से नवाजा गया। साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच को समर्पित यह उत्सव गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सानवी को यह सम्मान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त करने पर दिया गया है। कम उम्र में एशिया व इंडिया बुक में रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियां भी सानवी ने हासिल की हैं। आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को जिला प्रशासन हिसार भी स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री जे पी दलाल द्वारा उसकी उपाधियों पर सम्मानित करवा चुका है। शौर्य शक्ति सम्मान उन्हें डॉ. संजीव पटजोशी आई.पी.एस.(डी जी पी), डॉ. दीपक पांडेय : सहायक निदेशक- केंद्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल, प्रोफेसर सुधा उपाध्याय, डॉ. हरि सिंह पाल सहित अन्य विशिष्ट गण उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से क्षेत्र व स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल प्रशासन के साथ-साथ सम्मानित जनों ने बालिका सानवी को बधाई प्रेषित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैं नही हम की नीति से चलता है श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा : डॉ. इन्दु बंसल

Tue Mar 18 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द मिलेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का प्रतिनिधि मंडल। सोनीपत, 18 मार्च : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सोनीपत में सम्पन्न हुई, जिसमें संघ को […]

You May Like

Breaking News

advertisement