एम.आर.आई. डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

एम.आर.आई. डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते मशीन कक्ष में आग लग गई। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है, जब सेंटर में कई मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आग की लपटें उठीं और धुआं पूरे सेंटर में भरने लगा, वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर भी मौके पर जुट गए। वहीं, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिस पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि सेंटर के भीतर मौजूद मशीनों और उपकरणों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सेंटर प्रबंधन से बात करनी चाही, तो स्टाफ ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सुरक्षा और अग्निशमन के मानकों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान चालीसा भोले बाबा के भजन के साथ सम्पन्न

Wed Jul 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माधोबाड़ी रिस्थत चौरहा वाली मठिया दक्षिण मुखि हनुमान मंदिर में हर प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ व आरती भजन गायक जगदीश भाटिया जी भजनो से समा बांध दिया जो विश्व के कण कण में है वो अपना राम है ,सावन मास पवित्र महीने […]

You May Like

Breaking News

advertisement