दक्षिण काली पीठ में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव पर्व

दक्षिण काली पीठ में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव पर्व

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1अप्रैल : मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिण काली पीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी देते हुए स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में अखंड रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया। पाठ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पाठ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विनोद डोलिया, केशव जिंदल एवं विपिन काहड़ा ने अपने परिवार सहित भाग लिया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए हनुमान जन्मोत्सव का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं तथा उनका स्मरण जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसके पश्चात हनुमान चालीसा, पाठ व भोग डाल कर हनुमान जी की आरती की गई।
पूरे आयोजन में भजन- कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, गोबिंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि राधे, स्वामी आशुतोष पुरी, आशीष चक्रपाणि, सुशील गुप्ता, बारु राम बंसल, अवतार वालिया धनीरामपुरा, बलवंत सिंह, सुशील गुप्ता, अनूप सिंगला, सनी खुराना, नवीन गर्ग मंडी प्रधान, रमेश मित्तल, संजय गर्ग, हन्नु चक्रपाणि, डॉ. राजेंद्र मंगला, बलदेव चावला, राकेश बद्दवार, सुभाष गुप्ता सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की महिला संकीर्तन मंडल सदस्यों ने भाग लिया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में सभी संत महात्माओं, नगरवासियों सहित गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शिता के साथ किया जाएगा गेहूं की खरीद का कार्य : जी अनुपमा

Thu Apr 2 , 2026
एसीएस जी अनुपमा ने पिपली अनाज मंडी का किया निरीक्षण।किसानों और व्यापारियों से की बातचीत। व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को रखा जाएगा सरकार के समक्ष।मंडियों में किसानों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्राथमिकता है सरकार की, अधिकारी निरंतर करेंगे मंडियों का निरीक्षण। पिपली, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1अप्रैल : […]

You May Like

advertisement