हनुमानजी हैं कलयुग के प्रत्यक्ष देवता : उमेश पाठक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,16 अप्रैल :
हनुमान हरियाणे में आ, खूब तेरा जी लावांगे, के-के सेवा करांगे तेरी, सुनले तन्नै सुणावांगे….भजन पर हनुमान भक्त खूब झूमे। मौका था कीर्ति नगर स्थित श्री प्रेम भिक्षुक शिक्षा समिति में 24 वेंं श्री हनुमंत अखंड ज्योतोत्सव का, जिसमें 108 बार श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में पंडित उमेश पाठक ने हनुमान जी की महिमा सुनाते हुए कहा कि हनुमान जी कलियुग के प्रत्यक्ष देवता हैं।सभी श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण सहित हवन में आहुतियां डाली। इस अवसर पर हनुमान भक्तों ने हनुमानाष्टक, बजरंग बाण और श्रीराम स्तुति करते हुए हनुमानजी को भोग लगाया। संस्था के सचिव चंद्रमौलि गौड ने बताया कि संस्था के पूर्व सचिव स्व. कृष्ण कुमार गौड (मोहन) द्वारा स्थापित इस दिव्य अखंड हनुमंत जोत ने अपने 24 वर्ष पूर्ण करके 25 वेंं वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर मां शाकम्भरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली,समाजसेवी अवनी गुप्ता, गुदगुदी जंक्शन समूह के संरक्षक जितेन्द्र बंसल,सचिव सुनील अंगीरस,अनुज गौड, मनीष जिंदल, राज अरोड़ा, विजय गर्ग, अरुण कुमार गौड,राज अरोड़ा व अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sat Apr 16 , 2022
थाना- महाराजगंजकिशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारथाना महाराजगंज की एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि अजय यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा (सहदेवगंज) थाना- महराजगंज जनपद- आजमगढ़ द्वारा वादिनी की लड़की को जो बकरी चराने घर से दूर गयी थी, उसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement