उत्तराखंड:उत्तराखंड: घर वापसी की अटकलों को सिरे से नकारा, हरक सिंह रावत

उत्तराखंड: घर वापसी की अटकलों को सिरे से नकारा, हरक सिंह रावत!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने घर वापसी की अटकलों को नकारते हुए कहा कि उनकी न तो किसी से कोई नाराजगी है और न ही वह कांग्रेस के किसी नेता के संपर्क में हैं। विधायक उमेश शर्मा काऊ की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वो उनके भाई और भाजपा के विधायक हैं। उनको यदि कोई दिक्कत होती है तो मदद करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए उनकी बात मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान के सामने रखी। डॉ. हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सिडकुल स्थित ईएसआई अस्पताल के साइड निरीक्षण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। डॉ. हरक रावत ने कहा कि उमेश शर्मा उनके अनुरोध पर ही कांग्रेस से भाजपा में आए थे। इसलिए उनकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान के बाबत पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल किसी से कोई संपर्क नहीं है। वह सिर्फ जनता के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह  भविष्य में चुनाव लड़ने के बहुत इच्छुक नहीं हैं। यूपी से लेकर उत्तराखंड में 30 साल से मंत्री और विधायक के रूप में राजनीति कर रहा हूं। उस वक्त मदन कौशिक कुछ भी नहीं थे। हर चीज की उम्र होती है। यह लंबा समय है। अब नए लोगों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2012 में भी उन्होंने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ा। कई बार अपनी इच्छा न होते हुए पार्टी और समाज के लिए लड़ना पड़ता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति के विषयों पर लाखों विद्यार्थी एक साथ लिखेंगे निबंध : डॉ. रामेन्द्र सिंह

Mon Sep 13 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर :- विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय छात्र निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन देशभर में एक साथ 14 सितम्बर को किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement