राहगीरों के लिए लगाया कड़ी चावल का भंडारा ……. मोगा रोटी बैंक –

राहगीरों के लिए लगाया कड़ी चावल का भंडारा ……. मोगा रोटी बैंक –

मोगा 05 जनवरी
(शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) –

रोटी बैंक की ओर से राहगीरों के लिए मेन बाजार में कढ़ी चावल का भंडारा लगाया गया। भंडारे से पहले संस्था के समूह सदस्यों द्वारा सरबत के भले के लिए अरदास की गई। मोगा रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। जिस तरह पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते बहुत से लोगों के रोजगार खत्म हो गए।ऐसे में उनकी संस्था द्वारा कोविड-19 में भी लगातार भंडारे लगाकर स्लम बस्तियों मे जाकर जरुरतमन्द लोगो तक खाना पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था द्वारा पिछले दो महीनों से लगातार सर्दी के मौसम में सुबह 6 से 7 बजे तक मेन बाजार में चाय का लंगर भी लगाया जाता है। ताकि जो प्रवासी लोग सुबह मजदूरी के लिए घरों से निकलते हैं वह चाय पीकर ठंड से राहत पा सके। इस अवसर पर विजय मनचंदा, कमल गुप्ता, दिपांशु, सन्नी कपूर ,पवन गर्ग, सौरव मिगलानी, दीपक मिगलानी आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15ਵੇਂ ਵਿੱਤ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗਾ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਵਿਕਾਸ

Tue Jan 5 , 2021
15ਵੇਂ ਵਿੱਤ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗਾ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਵਿਕਾਸ- (ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਚੁਣੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਖਰਚਣ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ) (ਬਲਾਕ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਯੋਜਨਾ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਦੀ ਬੈਠਕ) (ਪੈਸਾ ਉਥੇ ਖਰਚਿਆ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿੱਥੇ ਜਿਆਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਫਾਇਦਾ ਹੋਵੇਗਾ- ਚੇਅਰਮੈਨ ਤਲਵੰਡੀ ਭੰਗੇਰੀਆਂ) ਮੋਗਾ, 5 ਜਨਵਰੀ […]

You May Like

advertisement