मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का भाव ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाता है- संजीव कुमार

आजमगढ़।

सिधारी स्थित S.N Convent School & College में वार्षिक फल उत्सव, रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन एवं वार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार जी (कुलपति), Maharaja Suheldev University के कुलपति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन की गई।
विद्यालय के प्रबंधक/संस्थापक श्री आनन्द प्रकाश तिवारी जी द्वारा माननीय अतिथि जी का बुके, माला, अंगवस्त्र, , शील्ड एवं सरस्वती माता जी का चित्र देकर अभिवादन किया गया। इस मौके पर प्रियांक तिवारी (मानस), विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरिओम सिंह एवं श्री अरमान सर ने अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में L.KG . के छात्रों मैं पहले प्रथम स्थान काव्य गौतम 99.5% के साथ द्वितीय स्थान आराध्या यादव 98.87 परसेंटेज के साथ और थर्ड पोजिशन तृतीय रुचि पांडे 97.37 इसके बाद विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 7वीं CBSE में प्रथम स्थान सिद्धि सिंह ने 98.87% अंक प्राप्त कर हासिल किया, द्वितीय स्थान नंदिनी सिंह ने 97.37% तथा तृतीय स्थान रितिक यादव ने 97.94% अंक प्राप्त किए।
इसी प्रकार 11वीं UP English Medium Humanity वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता ने 82.7%, द्वितीय स्थान पूर्णिमा सिंह ने 80.9% तथा तृतीय स्थान धनश्री चौबे ने 73.6% अंक प्राप्त किए।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्री संजीव कुमार जी कुलपति महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़
जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का भाव ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं व बधाइयां दी उन्होंने विद्यालय और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की

विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री आनन्द प्रकाश तिवारी जी ने यह भी कहा कि स्कूल हमेशा बच्चों की शिक्षा व्यवस्था एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सभी शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्टाफ को विद्यालय की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं व स्टाफ उपस्थित रहा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम रामलीला एवं दशहरा कमेटी के चीफ मंच संचालक रहे हरीश सिडाना पीएफसी (चंडीगढ़) से हुए सेवा मुक्त

Tue Mar 31 , 2026
सियाराम रामलीला एवं दशहरा कमेटी के चीफ मंच संचालक रहे हरीश सिडाना पीएफसी (चंडीगढ़) से हुए सेवा मुक्त (पंजाब) फिरोजपुर 31 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= हरीश सिडाना फाजिल्का के रहने वाले 38 वर्ष (पीएफसी) पंजाब वित निगम चंडीगढ़ में शानदार सेवाएं देने के उपरांत सेवा मुक्त हो […]

You May Like

advertisement