हरदोई: बकरी पालन से गीता लिख रही तरक्की की इबादत

हरदोई: बकरी पालन से गीता लिख रही तरक्की की इबादत।        नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।               

बेहंदर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर तालु निवासी गीता पालन भी कभी एक एक रुपए के लिए मोहताज हुआ करती थी। उन्होंने बकरी पालन को अपनाया और आज इस व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की इबारत लिख रही है। हर महीने 4 से 5 हजार रुपए मुनाफा घर बैठे कमा रही है। गीता पालन कहती है कि पहले बकरी पालन करना अटपटा लग रहा था। वर्ष 2020 में सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमे एचसीएल के सहयोग से दो बकरी उन्हें मिली के बाद बकरी पालन शुरू हो गया।दोनों बकरियों से आय बढ़ने लगी अब उत्साह बढ़ा बकरियों की संख्या में इजाफा हुआ। वर्तमान में उनके पास 50 बकरियां है। वह गांव और क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिसाल है। वह खुद स्वावलंबी होने के साथ अन्य महिलाओं को रोजगार अपनाने की राह दिखा रही है। पड़ोस की ग्राम पंचायत रसूलपुर ब्रह्म्नन गांव के मकान खेड़ा गांव निवासी उर्मिला ने कीर्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन वर्ष 2021 में किया। गठन कर समूह से रुपए लेकर 10 बकरियां पाल रही है। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैगरेप आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

Sun Sep 11 , 2022
गैगरेप आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल आजमगढ़: थाना बरदह क्षेत्र में मुठभेड़ गैंगरेप आरोपी को लगी पैर में गोली| बरदह इलाके में तो नौ सितंबर को एक किशोरी के साथ दरिंदों ने गैंग रेप की घटनाओं को अंजाम दे दिया था। गैंग रेप की इस घटना में पुलिस से […]

You May Like

Breaking News

advertisement