एच ए यू हिसार में निर्दोष छात्रों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा बेरहमी से की मारपीट की उच्च जांच हो : हरीश वर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

हिसार,12 जून : विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी समाजसेवी हरीश वर्मा ने हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप कटौती का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
समाजसेवी हरीश वर्मा ने
एचएयू हिसार में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक ब्लॉक के सामने इकट्ठे होकर धरना दे रहे छात्रों पर सिक्युरिटी गार्ड की ड्रेस में जिन तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया हमला एक बहुत ही गंभीर मामला है तथा यूनिवर्सिटी प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाता है। इस हमले में काफी छात्रों को गम्भीर चोटें आई है,जो उपचाराधीन है इसमें सिक्योरिटी गार्ड के अलावा विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी समाजसेवी हरीश वर्मा ने जिला प्रशासन,हरियाणा सरकार को हस्तक्षेप करते हुए शीघ्र ही
निर्दोष छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की जांच करवा कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजने का कार्य करना चाहिए।
हरीश वर्मा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचएयू में निर्दोष विद्यार्थियों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करके उन्हें चोटिल करना निंदनीय : प्रवीण सभरवाल

Fri Jun 13 , 2025
एचएयू में निर्दोष विद्यार्थियों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करके उन्हें चोटिल करना निंदनीय : प्रवीण सभरवाल वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सभरवाल ने हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की।प्रदेशाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement