महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का हिसार पहुंचने पर हरीश वर्मा की टीम ने किया स्वागत

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का हिसार पहुंचने पर हरीश वर्मा की टीम ने किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हिसार 7 नवंबर : अनेक संस्थाओं से जुड़े समाज सेवी, गौमाता की सेवा में व सनातन धर्म के लिए प्रयासरत हरीश वर्मा की टीम ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज का हिसार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि सनातन धर्म के लिए व गौमाता की सेवा के देश के युवा लग जाएं तो एक भी बेसहारा गौमाता नजर नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश का युवा ऊर्जावान और प्रतिभावान है। इसलिए युवा श्क्ति को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। स्वयं की उन्नति के साथ-साथ समाज, देश की उन्नति में भी अपना योगदान देना चाहिए। युवाओं में वो योग्यता होती है कि वे हर स्थिति-परिस्थिति को बदल सकते हैं। इसलिए उन्हें समाज में फैली हर प्रकार की बुराइयों को दूर करने में भी अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज जी ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन देश में हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार व उसकी रक्षा की दिशा में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने सचिव हरीश वर्मा को व उनकी टीम इसके लिए बधाई दी। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज जी ने कहा कि सबसे प्राचीन धर्मों में हमारा हिन्दू धर्म है। इस धर्म का इतिहास हजारों साल पुराना है। पड़ौसी देश पाकिस्तान, नेपाल व चीन तक में सिन्धु घाटी सभ्यता एवं हिन्दू धर्म के कई चिन्ह एवं प्रमाण मौजूद हैं। हिन्दू धर्म सनातन धर्म है जिसका मजतलब होता है सदा बना रहने वाला। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले इस प्रकार की गणनाएं कर दी थी जो आज के विज्ञान के लिए आश्चर्य का विषय है। उन्होंने ऐसी प्रणाली को विकसित कर लिया था जिससे वे गृहों की चाल, दशा व अन्य खगोलीय घटनाएं, भूत, वर्तमान, भविष्य तक को स्पष्ट एवं सटीक बता देते थे। दुनिया भर के अनेक बुद्धिजीवियों ने भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म का वैज्ञानिक आधार मानते हुए इसको स्वीकार किया है। हिन्दू धर्म की महानता के प्रचार-प्रसार में हरीश वर्मा व उन की टीम के माध्यम से जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।
इस मौके पर हरीश वर्मा की टीम के सदस्यों ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज जी को आश्वस्त किया कि करते हुए कहा कि व देश के महान सन्तों के सानिध्य में रह कर सनातन धर्म का अत्यधिक प्रचार-प्रसार करते रहेंगे। इस मौके पर टीम के मैंबर कपिल बिश्नोई, रविश कुमार, राजेश नेहरा, कुलदीप पहल, रणवीर, मोनू, साहिल दीप, मुकेश, दिनेश कासवां, दीपक लोहान सहित विश्व हिन्दू महासंघ भारत के कई सदस्य उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज जी का स्वागत करते टीम के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: एसडीएम के आदेश का नहीं हो रहा है पालन भ्रष्टाचार में लिप्त है कानूनगो व लेखपाल

Tue Nov 7 , 2023
एसडीएम के आदेश का नहीं हो रहा है पालन भ्रष्टाचार में लिप्त है कानूनगो व लेखपाल आजमगढ़ थाना मुबारकपुर सदर तहसील क्षेत्र के अमुडी गाँव में दबंग ने सैयद मजार के रास्ते को किया बन्द ग्रामीण लगा रहे हैं अधिकारियों का चक्कर अधिकारी के आदेश का कर्मचारियों पर नहीं हो […]

You May Like

advertisement