सावन की हरियाली अमावस्या भगवान शिव भक्ति का ही पर्व है : महंत जगन्नाथ पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में अमावस्या पूजन के साथ हुआ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 8 अमावस्या :- मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अमावस्या पूजन के साथ ही सावन महीने का नियमित पार्थिव शिवलिंग अभिषेक हुआ। अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में यजमान मा. राम कुमार, रवि कुमार, चरणजीत, कृपाल कौर, गुरविंदर, लक्ष्मी व रजत इत्यादि परिवार के सदस्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक सम्पन्न करवाया। पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन महीने की अमावस्या बहुत ही खास है क्योंकि यह शिव भक्ति का ही पर्व है। उन्होंने बताया कि सावन में भगवान भोलेनाथ भक्तों की पूजा से जल्दी प्रसन्न होते हैं। बाकि दिनों की अपेक्षा सावन में सच्चे मन से की गई भोलेनाथ की पूजा विशेष फलदायी होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हरियाली अमावस्या से बन रहे विशेष संयोग से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हो रहा है।उन्होंने बताया कि अमावस्या के संयोग के साथ इस दिन पितरों और पूर्वजों का आर्शीवाद मिल रहा है। साथ ही भगवान शिव जी के तीन स्वरूपों की उपासना की जा रही है। इस अवसर पर स्वामी अमरनाथ, स्वामी सीता राम, नाथू पुरी, मामराज मंगला, भाना राम, रविंद्र, मंगल दास, जसदीप सिंह, सुनयना व कमलेश इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु। पार्थिव शिवलिंग को विसर्जन के लिए ले जाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की मानव सेवा निरंतर जारी<br>सावन अमावस्या पर श्री शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन

Sun Aug 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त :- संस्कारों की रक्षा एवं मानव सेवा ही माधव सेवा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगर की प्रमुख संस्था श्री शिव शक्ति सेवा मंडल करीब तीन दशकों से अपने धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को लगातार […]

You May Like

Breaking News

advertisement