तरवा ब्लॉक में हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई द्वारा आयोजित समरसता खिचड़ी सहभोज–

तरवा ब्लॉक में हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई द्वारा आयोजित समरसता खिचड़ी सहभोज–

आप के तरवा ब्लॉक में हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई द्वारा आयोजित समरसता खिचड़ी सहभोज आयोजन प्राचीन शिव मंदिर बड़कागांव में किया गया। जिसमें जिले के हिंदू युवा वाहिनी के संगठन के कई विशिष्ट पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वही हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन के मीडिया प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि यह समरसता भोज कार्यक्रम हिन्दू वाहिनी संरक्षक परम पूज्य माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी के आदेशानुसार पूरे प्रदेश के हर जिले में ब्लाक स्तर पर कराया जाता है। जिससे आपसी समरसता सभी वर्गों के प्रति एकजुटता बनी रहे। और समाज में एक सकारात्मक संदेश जा सके। यह खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम विगत कई दशकों से चला आ रहा है। और हिंदू युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों व नवनिहाल गरीब असहाय व पिछड़े समाज से वंचित लोगों को भोज कराया। जिसमें आजमगढ़ जिले से कई गणमान्य व विशिष्ट लोग उपस्थित मौके पर थे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सोनकर जिला संयोजक हिंदू युवा वाहिनी व विशिष्ट अतिथि संजय सिंह भिलिहली समाजसेवी थे।
और
गणमान्य में मेहनगर तहसील अध्यक्ष बलवंत सिंह, व मेहनगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह, दीपक सिंह, जयनारायण शर्मा, पंकज सिंह, दीपक सिंह, सोनू सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, राजकुमार शर्मा, बब्बन सिंह, श्याम जी पाठक, जगदीश सिंह नाहर, विपिन राजभर, संजय सिंह, दीपक सोमवंशी, शेरू सोनकर, जे पी वर्मा, विशाल राजभर इत्यादि लोग खिचड़ी सहयोग में मौजूद रहे।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन को समर्पित किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन

Tue Jan 26 , 2021
किसान आंदोलन को समर्पित किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन फिरोजपुर 26.01.2021 (कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता) किसान आंदोलन को समर्पित किसानों द्वारा आज फिरोजपुर शहर व छावनी के क्षेत्रों में ट्रैक्टरों से रैली का आयोजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पास किए 3 कानूनों को काला कानून बताते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement