अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में जाट सभा कर रही है बेहतरीन कार्य : हरपाल सिंह

जाट सभा की कार्यकारिणी ने हरपाल सिंह के जाट सभा में पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में शुगर फेडरेशन हरियाणा के पूर्व चेयरमैन व हरियाणा साहित्य पंजाबी विभाग के निदेशक हरपाल सिंह ने जाट सभा (जाट धर्मशाला) कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जाट संस्था की पूरी कार्यकारिणी व मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर भी मौजूद रहे। संस्था में पहुंचने पर हरपाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया व उनको शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला का दौरा करने के बाद उन्होंने संस्था में चल रहे नवीनीकरण व सुधारीकरण के कामों की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए सीईटी व एचटेट की परीक्षा के दौरान बाहर से आए परीक्षार्थियों व अभिभावकों के रहन-सहन के लिए किए गए विशेष प्रबंधों कि भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने जाट सभा की कार्यकारिणी को विश्वास दिलाया कि वह समय-समय पर संस्था के हित में अपना भरपूर योगदान देंगे। इस अवसर पर पूर्व कुलपति रनपाल सिंह, पूर्व प्रधान कर्मवीर घराडसी, बनी सिंह ढुल, जितेंदर कैंडल.दरिया सिंह,सुरेश नैन, पूर्व सरपंच सुभाष अंताल आदि नेता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा पुलिस में विशिष्ट सेवाओं के लिए डीएसपी सुशील प्रकाश को मिलेगा ‘प्रशासनिक रत्न’ सम्मान

Tue Aug 5 , 2025
कैथल, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : हरियाणा पुलिस में अनुकरणीय सेवा और बहादुरी के लिए चर्चित डीएसपी सुशील प्रकाश को 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ समारोह में ‘प्रशासनिक रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल प्रेम नाथ द्वारा किया गया है।डीएसपी सुशील प्रकाश ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement