हरियाणा।जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से दी भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं।

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से दी भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 14 मई : – कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक एवं देशभर में संचालित धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र वासियों, प्रदेशवासियों तथा देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को त्रेता युग में भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और रेणुका के यहां हुआ था। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। भगवान परशुराम का जिक्र महाभारत और रामायण में भी है। ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान परशुराम वीरता और महानता के प्रतीक माने जाते हैं, वह एक शिव भक्त थे। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। भगवान परशुराम ने ही सिखाया है कि शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान ही इंसान को बलवान बनाते हैं। धर्म की रक्षा हमेशा करना यही उनके द्वारा सिखाया गया। भगवान परशुराम दुराचार और अत्याचार के घोर विरोधी थे। उन्होने अपने जीवन में न्याय को प्राथमिकता दी।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या।25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Fri May 14 , 2021
ब्यूरो अयोध्या  शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एंव अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ व शराब निष्कर्षण के रोकथाम के विरुद्ध  शैलेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एंव  राकेश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement