एक ही पोर्टल पर कर सकते हैं राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन : शांतनु।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 18 सितंबर : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों पर प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड्र्सडॉटजीओवीडॉटइन विकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। इन दिनों राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए है। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत के महोत्सव की श्रृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित करें। अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड्र्सडॉटजीओवीडॉटइन का प्रयोग किया जा सकता है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक, जीवन रक्षा पदक के लिए 30 सितंबर और नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।